जगदंबे मां | Jagdambey Maa Se Puchna Lyrics in Hindi

Jagdambey Maa Se Puchna Lyrics in Hindi

मेरी अंबे मां से पूछना, जगदंबे मां से पूछना,
तेरा भवन है कितनी दूर,
छाले पड़ गए पांव में…

मैया कोयल कू कू बोल रही,
और पपीहा मचाए रहे शोर,
छाले पड़ गए पांव में,
मेरी अंबे मां से पूछना…

मैया रिमझिम बरसा हो रही,
और छाई घटा घनघोर,
छाले पड़ गए पांव में,
मेरी अंबे मां से पूछना…

मैया छतर नारियल भेंट चढ़ाऊं,
तेरी ज्योत जलाऊं सुबह शाम,
छाले पड़ गए पांव में,
मेरी अंबे मां से पूछना…

मैया हलवा छोले का भोग लगाऊ,
तेरा भंडारा कराऊं हर साल,
छाले पड़ गए पांव में,
मेरी अंबे मां से पूछना…

मैया दिल में लगन तेरे नाम की,
मोहे दर्श करा दे एक बार,
छाले पड़ गए पांव में,
मेरी अंबे मां से पूछना…

 

⚠️ Disclosure: इस पेज में Amazon एफिलिएट लिंक शामिल हो सकते हैं। अगर आप इन लिंक के ज़रिए खरीदारी करते हैं, तो हमें बिना किसी अतिरिक्त लागत के कमीशन मिल सकता है।

🎧 Better Sound Experience

Leave a Comment

Top 10 Romantic Hindi Songs Lyrics That Touch the Heart Radha Krishna Songs to Celebrate Janmashtami टॉम क्रूज ने फिर उठाया जान का खतरा, प्लेन से लटककर किया स्टंट, वायरल हुईं तस्वीरें