आए तेरे भवन देदे अपनी शरण लिरिक्स | O Aaye Tere Bhawan Dede Dede Apni Sharan Lyrics

आए तेरे भवन देदे अपनी शरण लिरिक्स ( Aaye Tere Bhawan Dede Dede Apni Sharan Lyrics) -: रहे तुझ में मगन थाम के यह चरण, माता रानी के भजन, Mata Rani Bhajan Lyrics, Devi Maa Bhajan Lyrics !

O Aaye Tere Bhawan Dede Dede Apni Sharan Bhajan Details

Devi Bhajan  O Aaye Tere Bhawan Dede Dede Apni Sharan
Singer Sonu Nigam, Anuradha Paudwal
Music Director  Amar Utpal
Lyrics Acharya
Album Jai Maa Vaishno Devi
Music Label T-Series

▶ See the music video of O Aaye Tere Bhawan Dede Dede Apni Sharan Song on T-Series Bhakti Sagar YouTube channel for your reference and song details.

आए तेरे भवन देदे अपनी शरण लिरिक्स

(O Aaye Tere Bhawan Dede Dede Apni Sharan Lyrics)

आए तेरे भवन देदे अपनी शरण,
रहे तुझ में मगन थाम के यह चरण,
तन मन में भक्ति ज्योति तेरी,
हे माता जलती रहे…

उत्सव मनाये, नाचे गाये,
चलो मैया के दर जाएँ,
चारो दिशाए चार खम्बे बनी हैं,
मंडप पे आसमा की चादर तनी है,
सूरज भी किरणों की माला ले आया,
कुदरत ने धरती का आँगन सजाया,
करके तेरे दर्शन, झूमे धरती गगन,
सन नन नन गाये पवन, सभी तुझ में मगन,
तन मन में भक्ति ज्योति तेरी,
हे माता जलती रहे…

फूलों ने रंगों से रंगोली सजाई,
सारी धरती यह महकायी,
चरणों में बहती है गंगा की धारा,
आरती का दीपक लगे हर एक सितारा,
पुरवइया देखो चवर कैसे झुलाए,
ऋतुएँ भी माता का झुला झुलायें,
पा के भक्ति का धन, हुआ पावन यह मन,
कर के तेरा सुमिरन, खुले अंतर नयन,
तन मन में भक्ति ज्योति तेरी,
हे माता जलती रहे…

आए तेरे भवन देदे अपनी शरण,
रहे तुझ में मगन, थाम के यह चरण,
तन मन में भक्ति ज्योति तेरी,
हे माता जलती रहे…

 

Leave a Comment

टॉम क्रूज ने फिर उठाया जान का खतरा, प्लेन से लटककर किया स्टंट, वायरल हुईं तस्वीरें अनंत अंबानी की शादी से पहले छाए नीता अंबानी की ये 7 तस्वीरें Paudi Paudi Chadta Ja Lyrics – Lata Mangeshkar